सेवानिवृत्त जनसंपर्क अधिकारी अरूण मिश्रा नहीं रहे

सतना: सेवानिवृत जनसंपर्क अधिकारी अरूण मिश्रा का हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया। मिश्रा गत 10 वर्षों से लीवर सिरोसिस बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें 3 मई को बीमार होने पर प्रार्थना हास्पिटल में भर्ती कराया गया। एक सप्ताह के उपचार के बाद श्री मिश्रा लगभग पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गये।

आचनक 10 मई को श्री मिश्रा को सीवियर हार्ट अटैक हुआ। उन्हें सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। दो दिनों तक उपचार के बाद 12 मई को श्री मिश्रा ने अंतिम सास ली। उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया गया। श्री मिश्रा सेवानिवृत्त के बाद रीवा में ही निवास कर रहे थे। श्री मिश्रा के निधन पर जनसंपर्क आयुक्त श्री सुदाम खाडे ने गहन शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Next Post

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने किये खैरूआ सरकार के दर्शन

Tue May 13 , 2025
सतना:नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सोमवार को सतना जिले में नागौद के समीप प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खैरूआ सरकार के दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने देश और प्रदेश की जनता को खुशहाली की कामना की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like