
सतना।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ वीसी के माध्यम से आगामी “जल गंगा संवर्धन अभियान” की तैयारियों एवं जल संचय, जन भागीदारी कार्यक्रम तथा रैन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए किए गए कार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सतना के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस,डीएफओ मयंक चांदीवाल,आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
