राजनीतिक घमासान: जीतू पटवारी के समर्थन में उतरे तंखा, मांग की खेद जताकर पद की गरिमा बहाल करें सीएम

भोपाल: शुजालपुर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री की भाषा और शैली पर आपत्ति जताई है।

तंखा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई अशिष्ट भाषा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे वे स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के इतिहास में किसी भी मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा और शैली नहीं रही है तथा यह पूरी तरह निंदनीय है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस प्रकार के वक्तव्यों से प्रदेश का माहौल प्रभावित होता है और यह राज्य की सांस्कृतिक परंपरा के भी विपरीत है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद और विरोध स्वाभाविक हैं, लेकिन संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों से गरिमापूर्ण आचरण की अपेक्षा की जाती है। तंखा ने मुख्यमंत्री से खेद व्यक्त कर पद की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया।

Next Post

आजादी के 2 साल बाद कैसे आजाद हुआ था भोपाल? आज 77वें गौरव दिवस पर याद आया विलीनीकरण का इतिहास

Mon Jun 1 , 2026
भोपाल: राजधानी में आज 77वां भोपाल गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहरवासियों ने भोपाल रियासत के भारतीय संघ में विलय के ऐतिहासिक संघर्ष को याद करते हुए विलीनीकरण आंदोलन के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।गौरतलब है कि देश को 15 […]

You May Like