घर लौट रहे युवक पर 6 बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, कंधे में लगी गोली; गंभीर घायल

गुना:कैंट थाना क्षेत्र के रिछेरा गांव में शुक्रवार 9 अक्टूबर शाम करीब 7 बजे बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रहे युवक पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली युवक के कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, रिछेरा गांव निवासी रवि जाट चोरोल गांव से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पंचायत भवन के पास बाइक सवार छह बदमाशों ने उसे घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से रवि घायल होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और डायल-112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात में गांव के एक व्यक्ति के शामिल होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों की पहचान होने की जानकारी है, जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Next Post

फ्लाइट के अंदर से CJP फाउंडर अभिजीत दिपके गिरफ्तार, भारी हंगामे के बीच यात्रियों ने व्यवस्था पर जताई गहरी नाराजगी

Sat Oct 10 , 2026
नई दिल्ली, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग और मतदाता सूची में गड़बड़ियों के विरोध में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को […]

You May Like

Play sound