कुपोषित बच्चों को पोषण टोकरी का वितरण

रेहटी।कुपोषण मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत सरकार की राष्ट्रीय पोषण मिशन पहल के तहत स्थानीय प्रशासन ने एक कदम सुपोषण की ओर अभियान का आयोजन किया.

इस अभियान के अंतर्गत, रेहटी के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष पोषण टोकरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य अति गंभीर कुपोषित बच्चों (को अतिरिक्त पोषण प्रदान कर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है.

इस कार्यक्रम में उन बच्चों और उनके माता-पिता को शामिल किया गया था जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अति गंभीर कुपोषित के रूप में चिन्हित किया गया है. कुपोषण को दूर करने के लिए, इन बच्चों को एक विशेष रूप से तैयार की गई पोषण टोकरी वितरित की गई. इस टोकरी में उच्च-ऊर्जा और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल थे, जो बच्चों के तेजी से विकास और उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में सहायक होंगे. इस तरह के प्रयास ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे स्वस्थ भारत, सुपोषण भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलती है. कार्यक्रम में डॉ. अश्विनी दायमा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पूजा साहू, रेखा धुर्वे, इंदर सिंह निकुम आदि कर्मचारीगण मौजूद थे.

 

Next Post

कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र खोलने का झांसा देकर 7.50 लाख ऐंठे

Sat Sep 6 , 2025
जबलपुर: कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र खोलने का झांसा देकर स्वयं को एचसीएल कंपनी का कर्मचारी बताकर कम्पनी द्वारा 250 रुपये प्रति परिक्षार्थी से लाभ का आश्वसन देकर 50-50 प्रतिशत का एग्रीमेन्ट मेल के जरिये साईन करवाकर जालसाज ने महाविद्यालय संचालक को 7, 75, 047 रुपये की चपत लगा दी।पुलिस […]

You May Like