सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, रॉकेट की रफ्तार से बढ़े दाम, जीएसटी सहित गोल्ड 1.35 लाख, चांदी 1.98 लाख के पार

नई दिल्ली, 13 दिसंबर, 2025: सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही हैं, जिससे शादियों के सीजन में लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। शुक्रवार को सोना एक ही दिन में ₹4,100 की ऊंची छलांग लगाते हुए ₹1,32,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 3% जीएसटी के साथ यह भाव ₹1.35 लाख की रेंज को पार कर गया।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। चांदी एक झटके में ₹7,100 बढ़कर ₹1,95,700 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो कि 3% जीएसटी के साथ ₹1.98 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। पिछले 10 दिनों में चांदी की कीमत में ₹19,900 प्रति किलो का बड़ा उछाल आया है, जिससे यह वर्ष के अंत में ₹2 लाख के करीब पहुंच गई है।

व्यापारियों के अनुसार, कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण जिन परिवारों में शादी है, उनका बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस स्थिति में लोग अब दाम कम होने का इंतजार करने के बजाय, कम वजन के गहनों की खरीद कर रहे हैं। लोग भारी गहनों की जगह पर हल्के गहने खरीद रहे हैं, ताकि शादी में गहने देने की भारतीय परंपरा का पालन किया जा सके।

Next Post

ईयर एंडर 2025: स्टार्टअप्स ने अर्थव्यवस्था को दी मजबूती; 9 अरब डॉलर से अधिक का निवेश

Sat Dec 13 , 2025
नई दिल्ली, 13 दिसंबर, 2025: भारत में नौकरी और करियर बनाने का तरीका तेजी से बदल रहा है, जिसकी अगुवाई नई पीढ़ी के स्टार्टअप्स कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सहायता से अब नया व्यवसाय शुरू करना कम समय और संसाधनों में संभव हो गया है। साल 2025 के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।