ड्रोन तकनीक से फसलों के उत्पादन में होगी वृद्धि

भोपाल, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-2025 की स्वीकृति प्रदान की गयी है। ड्रोन तकनीक से खेतों की सटीक स्थिति का मूल्यांकन हो सकेगा, जिससे फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार फसलों में बीमारी, कीट और पर्यावरणीय प्रभावों की शीघ्र पहचान की जा सकेगी। इससे जल का कुशल उपयोग, जल संरक्षण में वृद्धि और सिंचाई लागत में कमी आएगी। ड्रोन से कृषि उत्पादकता और फसलों की गुणवत्ता में सुधार होगा। किसानों को ड्रोन प्रौद्योगिकी से नई कृषि पद्धतियों का लाभ मिलेगा।

Next Post

यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को सौंपी स्कूटी की चाबी

Wed Feb 5 , 2025
भोपाल, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राज्य के मेधावी स्कूली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में स्कूटी वितरित कीं। स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुए इस समारोह के दौरान डॉ यादव ने प्रतीक स्वरूप 10 विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री […]

You May Like

मनोरंजन