आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,अस्पतालों में तैयारियां 

भोपाल: मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भोपाल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने नोडल अधिकारियों, अस्पताल अधीक्षकों और खंड चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक में आपात चिकित्सा तैयारियों की समीक्षा की। अस्पतालों में बिजली, पानी, ऑक्सीजन, जनरेटर और अग्निशमन यंत्रों की जांच के निर्देश दिए गए। लैंडलाइन सेवाओं को सक्रिय कर मरीजों और उनके परिजनों के लिए संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। दवाइयों की उपलब्धता, इमरजेंसी लाइटिंग और विशेष प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया है। सीएमएचओ कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।इमरजेंसी की स्थिति में प्रकाश व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए जनरेटर और इन्वर्टर के साथ-साथ ड्राई बैटरी टॉर्च की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के लिए चेकलिस्ट बनाने और उसके अनुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

Next Post

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कृत करता रहा आरोपी, जेल भेजा 

Sat May 10 , 2025
खंडवा। पुनासा चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को अपहरण कर ले जा रहे व्यक्ति को खंडवा में पुलिस ने दबोच लिया। युवक को खंडवा के बस स्टैंड से पकड़ा। वह उसे कहीं और ले जाने वाला था। नर्मदानगर पुलिस ने नाकाबंदी की थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया […]

You May Like