
खंडवा। पुनासा चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को अपहरण कर ले जा रहे व्यक्ति को खंडवा में पुलिस ने दबोच लिया। युवक को खंडवा के बस स्टैंड से पकड़ा। वह उसे कहीं और ले जाने वाला था। नर्मदानगर पुलिस ने नाकाबंदी की थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्ची 17 अप्रैल से गायब थी। पुनासा चौकी में परिजनों ने रिपोर्ट की थी कि उसकी नाबालिक लडकी गायब है।नाबालिक बालिका को आरोपी अकलेश पिता ताराचंद चौहान के कब्जे से बरामद कर दस्तयाब किया गया। जुर्म स्वीकार करने पर उसे जेल भेजा गया।
