अमरवाड़ा में दो बाइक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

छिंदवाड़ा। दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वही एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना अमरवाड़ा चौरई रोड के चौरसिया पेट्रोल पंप के समीप की है।

जानकारी अनुसार आयुष यादव, सुखराम यादव और शहजाद शाह अमरवाड़ा के रहने वाले है। जो रात आठ बजे करीब छुई वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान चौरई मार्ग से राजा परतेती, विक्रम उइके और अविनाश उइके लिंगपानी के रहने वाले अमरवाड़ा की ओर आ रहे थे। इस दौरान अमरवाड़ा में चौरई मार्ग पर स्थित चौरसिया पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर दोनों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस हादसे में सुखराम यादव और आयुष यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें शहजाद, राजा परतेती, विक्रम उइके और अविनाश उइके को जिला अस्पताल लाया गया। जहां अविनाश को छोडकऱ तीनों ने दम तोड़ दिया।अविनाश उइके का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Next Post

सोने का मंगल सूत्र स्केचिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को मनगवां पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sat May 10 , 2025
रीवा। मनगवां थाना क्षेत्र के बेलवा पैकान नेशनल हाईवे में पति और पत्नी एक बच्चे के साथ बाइक से रीवा से मऊगंज की ओर जा रहे थे इसी बीच दो बदमाशों को महिला के गले में सोने का मंगल सूत्र देखी जिसके बाद बदमाशों के द्वारा अपाचे बाइक लेकर पीछा […]

You May Like