सोने का मंगल सूत्र स्केचिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को मनगवां पुलिस ने गिरफ्तार किया

रीवा। मनगवां थाना क्षेत्र के बेलवा पैकान नेशनल हाईवे में पति और पत्नी एक बच्चे के साथ बाइक से रीवा से मऊगंज की ओर जा रहे थे इसी बीच दो बदमाशों को महिला के गले में सोने का मंगल सूत्र देखी जिसके बाद बदमाशों के द्वारा अपाचे बाइक लेकर पीछा करते हुए ओवरटेक करके महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिए जब मंगलसूत्र बदमाशों ने महिला के गले से छीना झपटी की इस दौरान महिला का पति बाइक चलाते समय लड़खड़ा गया और गिरते – गिरते बचा इस बीच उसने बदमाशो से हार नहीं मानी और हिम्मत जुटाते हुए बदमाशों का पीछा करता रहा वही घटना की सूचना त्वरित ही मनगवां पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों का घेरा बन्दी किया इस बीच पब्लिक व फरियादी के सहयोग से दो बदमाशो को कुछ दूर मे ही पकड़ लिया गया इस संबंध में थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोने का मंगलसूत्र चैन स्केचिंग करने वाले दो बदमाश थे काली कलर की अपाचे गाड़ी लेकर महिला का हाईवे में पीछा कर रहे थे आरोपियो की गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही मौके से 30 हजार कीमत के सोने का मंगलसूत्र के साथ एक काले कलर की अपाचे बाइक को भी जब्त किया गया गया है।

Next Post

72 पंचायतों सचिवों तथा GRS को नोटिस  

Sat May 10 , 2025
रीवा।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने 9 मई को जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के सभागार में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की. बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान जल […]

You May Like

मनोरंजन