72 पंचायतों सचिवों तथा GRS को नोटिस  

रीवा।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने 9 मई को जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के सभागार में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की. बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल खेत तालाब निर्माण, रिचार्ज पिट बनाने तथा अन्य जल संरक्षण के कार्यों में रूचि न दिखाने पर 72 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. नोटिस का दो दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी. इस संबंध में जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि तीन खेत तालाब तथा 10 रिचार्ज पिट बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. जनपद की 72 ग्राम पंचायतों में से समय पर तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति जारी न करके निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है.

Next Post

पेड़ से गिरने से युवक की मौत

Sat May 10 , 2025
छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र तिकाड़ी गांव के रहने वाले युवक की शनिवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार सुमरचंद पिता बलराम चंद्रबंशी उम्र 40 साल तिकाड़ी का रहने वाला है। वह दोपहर दो बजे करीब खेत बकरियों के […]

You May Like