व्यवसाय के साथ समाजसेवा और राजनीति में युवाओं को आगे आना चाहिए: तीर्थानी

रीवा। विंध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यवसाय के साथ साथ समाजसेवा व राजनीति में सकारात्मक सोच व स्वस्थ मानसिकता के साथ युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है.

श्री तीर्थानी ने युवाओं को आव्हान करते हुए कहा कि उठो जागो और तब तक अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ो जब तक मंजिल हासिल न हो जाए. श्री तीर्थानी ने आगे कहा कि विंध्य के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करुंगा और संगठन व समाजसेवा के क्षेत्र में पूर्व की भांति सदैव आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा. पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के महासचिव शंकर सहानी ने बताया कि विंध्य विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी के प्रथम नगर आगमन पर सिंधी समाज द्वारा स्वागत किया गया. उल्लेखनीय है कि विंध्य क्षेत्र में सिंधी समाज को शासन द्वारा पहली बार प्रतिनिधित्व मिला है जिससे पूरे विंध्य के सिंधी समाज में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है. इस अवसर पर समाज के लोगों ने शाल श्रीफल व गजमाला पहनाकर ढोल-नगाड़े के साथ बड़े हर्षोल्लास से श्री तीर्थानी का स्वागत किया. सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, हुकूमत राय होतवानी, कन्हैयालाल मंगलानी, संतूलाल आहूजा, दूलीचंद हंसपलानी, सुदामालाल सचदेव, घनश्यामदास काकनवानी, कमलेश सचदेव, गोपाल पुरी, राजा आहूजा, करमचंद सुंदरानी, सुशील कुंगवानी, श्रीचंद्र कोटवानी, अशोक मंजानी, वीरेंद्र चुंगवानी, अशोक रोहड़ा, मदन चुंगवानी, गुलाब सहानी, शेखर सचदेव, विजय थावानी, विजय ठारवानी, राम नारवानी, अर्जुन खिलवानी, हरीश वाधवानी, महेश हीरवानी, दीपक दुर्गिया मौजूद रहे.

Next Post

16 क्विंटल डोडाचूरा पकड़ा: स्लेट-पेंसिल की आड़ में तस्करी, उदयपुर-जावरा से 3 गिरफ्तार

Sun May 3 , 2026
नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने राजस्थान के उदयपुर और मध्य प्रदेश के जावरा में दो अलग-अलग अभियानों में कुल 1621.530 किलोग्राम (16 क्विंटल से अधिक) अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इन मामलों में तस्करी में प्रयुक्त दो […]

You May Like