
छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र तिकाड़ी गांव के रहने वाले युवक की शनिवार को पेड़ से गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार सुमरचंद पिता बलराम चंद्रबंशी उम्र 40 साल तिकाड़ी का रहने वाला है। वह दोपहर दो बजे करीब खेत बकरियों के लिए पत्ती तोडऩे गया था। इस दौरान वह पेड़ पर चढकऱ पत्तियां तोड़ रहा था। तभी वह अनियंत्रित होकर सीधे जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में वह नीचे गिरने से बेहोश हो गया। वह तकरीबन दो घंटे नीचे पड़ा रहा। करीब 4 बजे उसका बड़ा खेत जाने के लिए निकला। उसने देखा पेड़ के नीचे कोई पड़ा हुआ है। पास जाकर देखा तो उसका छोटा भाई था। उसकी सांसे चल रही थी। सिर में उसे गंभीर चोट लगी थी। बड़ा भाई परिजनों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ इलाज के दौरान तकरीबन 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई।
