
भोपाल। भोपाल में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें 17130 मामलों का निपटारा किया गया। कार्यवाही के दौरान 68 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई। कुल 2775 लंबित टेकन अप प्रकरणों में से 2258 का निपटारा हुआ, कुल 60 खण्डपीठों का गठन किया गया। प्री-लिटिगेशन में 16087 मामलों में से 14872 सुलझाए गए। चेक बाउंस के 423 और मोटर दुर्घटना दावों के 308 मामले निराकृत हुए। परिवारिक, बैंक रिकवरी, विद्युत अधिनियम और अन्य श्रेणियों में भी मामलों का समाधान हुआ। ट्रैफिक ई-चालान का प्रीलिटिगेशन निपटारा पहली बार लोक अदालत में हुआ। लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस, न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग रहा।
