सीहोर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को किया गया.
कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों से चयनित प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि विवादों का पुलिस थानों एवं न्यायालयों में आने से पूर्व ही समाज में समझौते के माध्यम से निपटारा करने के उद्देश्य से समाज के प्रबुद्धजन को मीडिएशन प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि मीडिएशन की तकनीक को समझ कर बेहतर परिणाम दिला सकें. श्रीमती स्वप्नश्री सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी समाज के विकास में सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया
प्रशिक्षण के दौरान सीनियर ट्रेनर शाहिद मोहम्मद एवं सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश एवं मध्यस्थ कु. भावना साधो द्वारा प्रतिभागियों को मध्यस्थता के सिद्धांतों, संवाद कौशल, विवाद समाधान की प्रभावी तकनीकों एवं मध्यस्थों की भूमिका से अवगत कराया.
