भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सिटी कोतवाली में पुलिस बल के जवानों की कलाई पर सजी राखी, सुरक्षा का लिया संकल्प

सतना:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सतना द्वारा सामाजिक समरसता और कृतज्ञता की अनूठी मिसाल पेश की गई। सतना जिला पंचायत की उपाध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार के मुख्य नेतृत्व व संयोजन में बहनों ने इस बार रक्षाबंधन का पर्व समाज के उन असली नायकों के बीच मनाया, जो चौबीसों घंटे शहर की सफाई और सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

महिला मोर्चा का पहला गरिमामयी कार्यक्रम नगर पालिक निगम सतना के परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतना नगर निगम के महापौर योगेश ताम्रकार उपस्थित रहे। यहाँ दिन-रात शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले सफाई मित्र भाई-बहनों का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य आयोजनकर्ता जिला पंचायत उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार ने महापौर योगेश ताम्रकार की उपस्थिति में स्वयं आगे बढ़कर बड़ी संख्या में उपस्थित सफाई मित्र भाइयों और बहनों को रक्षासूत्र बांधा और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सुष्मिता सिंह परिहार और महिला मोर्चा की बहनों ने सफाई मित्रों की आरती उतारी, उन्हें तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार ने कहा कि— “हमारे सफाई मित्र समाज की असली रीढ़ हैं। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी पूरे सतना शहर को स्वच्छ रखने वाले इन भाइयों और बहनों का सम्मान करना पूरे समाज का परम कर्तव्य है। रक्षाबंधन पर इन्हें रक्षासूत्र बांधना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”
सुष्मिता सिंह की अगुवाई में सिटी कोतवाली के जवानों को समर्पित हुआ रक्षाबंधन
इसके तुरंत बाद महिला मोर्चा की टीम जिला पंचायत उपाध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार की अगुवाई में सतना के सिटी कोतवाली परिसर पहुंची। यहाँ दूसरा भावुक और उत्साहजनक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सतना के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) देवेंद्र सिंह चौहान एवं सतना शहर के तीनों थाना प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
त्योहारों के दिनों में भी अपने परिवारों और खुशियों को छोड़कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने व जनता की सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाले भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को रक्षासूत्र बांधा गया। कोतवाली परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों के माथे पर तिलक लगाकर जब श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार और बहनों ने उनकी कलाइयों पर राखी सजाई, तो पूरा परिसर आत्मीयता से भर उठा। पुलिस बल के जवानों ने भी जिला पंचायत उपाध्यक्ष व बहनों को हर परिस्थिति में रक्षा करने और समाज में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोपरि रखने का वचन दिया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
आयोजन में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार, महापौर योगेश ताम्रकार, सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान, शहर के तीनों थाना प्रभारी सहित महिला मोर्चा से मनीषा सिंह, रत्ना चतुर्वेदी, प्रभा पांडे, वर्षा सिंह, सुनीता शर्मा, पूजा गुप्ता, अनुराधा सिंह एवं भारी संख्या में पुलिस बल के जवान, सफाई मित्र भाई-बहन और मातृशक्ति उपस्थित रही।

Next Post

1139 मिनट तक क्रीज पर डटा रहा ये बल्लेबाज, टीम इंडिया को किया बेबस; शुभमन गिल भी बोले- आधा मौका तक नहीं दिया

Sat Aug 29 , 2026
नयी दिल्ली, श्रीलंका के सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1139 मिनट क्रीज पर बिताकर 420 रन बनाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी ने भारत को बेबस कर दिया। श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में ऐसी बल्लेबाजी की, जिसे लंबे […]

You May Like

Play sound