दमोह में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान से गिरे पेड़

दमोह। जिले में अचानक मौसम परिवर्तन के चलते तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है.शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं और आसमान में काले बादल छा गए हैं.

तेज आंधी-तूफान के कारण कई जगह पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं.दमोह-इमलाई मार्ग पर तेज हवाओं से कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बंद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एकत्रित होकर पेड़ हटाने का काम शुरू किया। मौसम विभाग के अनुसार अभी आंधी-तूफान का कहर जारी है और अधिक बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Next Post

डीआरआई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सिगरेट जब्त कीं, चार गिरफ्तार

Fri Jun 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) राजस्व खुफिया निदेशालय ( डीआरआई ) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में तस्करी विरोधी समन्वित अभियान में 14 करोड़ रुपये मूल्य की 71 लाख विदेशी सिगरेट जब्त कर इस मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार विदेशी मूल की […]

You May Like