उच्च न्यायालय परिसर में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति किसी भी कीमत पर लगेगी, कहा सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यादव ने

ग्वालियर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा है कि ग्वालियर उच्च न्यायालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा किसी भी स्थिति में स्थापित की जाएगी. डॉक्टर यादव आज सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा 25 जून तक का समय निर्धारित किया गया है, यदि 25 जून तक बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है तो समाजवादी पार्टी को सड़कों पर उतरना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जब सर्वोच्च न्यायालय में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई है तो उच्च न्यायालय में क्यों स्थापित नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि सभी शासकीय कार्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाना चाहिए. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की 25 तारीख के बाद हमारे राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय स्तर के नेता आगामी होने वाले आंदोलन में सम्मिलित होंगे. डॉक्टर यादव ने कहा कि भारत के अंदर सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए भितरवार में हुए बौद्ध सम्मेलन वाले मामले में कहा कि सभी को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। कल 14 जून को होने वाली सामाजिक न्याय समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है

Next Post

मुहारा गढ़ पहाड़ी पर मिला नरकंकाल 

Fri Jun 13 , 2025
टीकमगढ़। जतारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुहारा के गढ पहाड़ी पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र भर में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस की सूचना जतारा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर विवेचना शुरू […]

You May Like