ABVP कार्यकर्ताओं को स्कूल में रोका, प्राचार्य पर अभद्रता का आरोप भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

पटेरा/दमोह।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) तहसील पटेरा इकाई ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा की प्रभारी प्राचार्य पर मनमानी, अभद्र व्यवहार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने तीन दिन के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

 

ज्ञापन के अनुसार, मंगलवार को छात्र सदस्यता अभियान के दौरान परिषद के कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य ने कार्यकर्ताओं को विद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया, उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा दोबारा आने पर देख लेने की धमकी दी।

 

परिषद ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि विद्यालय में छात्रों से मनमाने ढंग से शुल्क वसूला जा रहा है और रसीद नहीं दी जाती। अंकसूची एवं टीसी देने के नाम पर भी पैसों की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा शाला विकास एवं अन्य मदों की राशि के दुरुपयोग की जांच कराने की मांग भी की गई है।

 

ज्ञापन में विद्यालय के शौचालयों की बदहाल स्थिति, पाठ्य पुस्तकों को कबाड़ के भाव बेचने तथा प्रभारी प्राचार्य के नियमित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। परिषद का कहना है कि इन मामलों की शिकायत पहले भी संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

 

विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर से प्रभारी प्राचार्य को तत्काल हटाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Next Post

पति नहीं माता-पिता के साथ रहना है, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निराकरण

Wed Aug 5 , 2026
जबलपुर। मायके पक्ष द्वारा पत्नी का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर रखे जाने का आरोप लगाते हुए पति ने हाईकोर्ट में दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस विवेक रूसिया तथा जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ के पूर्व में पारित आदेश का पालन करते हुए […]

You May Like