पोहे, भोजन और सुंदरकांड के साथ शराब दुकान का विरोध, फिलहाल खुलने पर रोक

इंदौर:मालवा मिल क्षेत्र में एनटीसी की जमीन पर प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में रहवासियों ने अनोखे अंदाज में धरना-प्रदर्शन किया. आंदोलन कर रहे रहवासियों ने सुबह धरना स्थल पर पोहे बनाकर नाश्ता किया, शाम को वहीं भोजन पकाकर खाया और रात में सुंदरकांड पाठ कर अधिकारियों व ठेकेदार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई.ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही एनटीसी की जमीन पर एक ठेकेदार द्वारा शराब दुकान शुरू करने की तैयारी की गई थी.

इसकी भनक लगते ही क्षेत्र के रहवासी विरोध में उतर आए और रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने का कड़ा विरोध जताया. आक्रोशित रहवासियों ने बुधवार सुबह चक्काजाम किया, जिसे पुलिस ने खुलवाया, लेकिन प्रदर्शन जारी रहा. लेकिन धरना स्थल पर दिनभर लोग डटे रहे. दूसरे दिन गुरुवार को युवाओं ने मौके पर ही आंदोलनरत रहवासियों को पोहे बनाकर सभी को नाश्ता कराया, वहीं शाम को सामूहिक रूप से भोजन बनाकर खाया. रात में सुंदरकांड का आयोजन कर प्रशासन और ठेकेदार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई.

इधर, एनटीसी अधिकारियों ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर 2023 में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए यथास्थिति के आदेश का हवाला दिया है. उनका कहना है कि जमीन भारत सरकार के अधीन है और बिना अनुमति किसी प्रकार की गतिविधि नियम विरुद्ध है. विरोध के बीच विधायक महेंद्र हार्डिया और पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया ने हस्तक्षेप कर कलेक्टर से चर्चा की. कलेक्टर ने लोगों की भावनाओं को देखते हुए फिलहाल दुकान नहीं खोलने का आश्वासन दिया है. वर्तमान में दुकान का शटर बंद है, जिसे रहवासी अपनी जीत मान रहे हैं.

Next Post

कोतवाली चौराहे पर पुलिस बैंड ने छेड़ी सुरीली तान

Fri Apr 10 , 2026
सीहोर। मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती-2026 के तहत युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार को श्कोतवाली चौराहे पर एक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में युवाओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 7वीं वाहिनी भोपाल के पुलिस बैंड दल की प्रस्तुति रही. बैंड की […]

You May Like