ब्योहारी(शहडोल): पेड़ो के अधाधुंध कटान से मानव जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। इससे जहाँ ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है वहीं मौषम का चक्र भी पूरी तरह बिगड़ रहा है। वायु मंडल मे कार्बनडाई ऑक्साईड की मात्रा बढ़ रही है। बिगड़े वायु मंडल के चलते लोगों को सांस लेने, संक्रमण जैसे बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे मे शासन प्रशासन को समय रहते उसओर ध्यान दे कर ग्राम पंचायत रसपुर सहित अन्य ग्रामो मे हो रहे हरे भरे वृक्ष की कटाई पर रोक लगाते हुए उन्हें सहेजने का कार्य करना होगा जिससे न कि प्राणवायु का स्तर सुधारा जा सके बल्कि पर्यावरण भी बचाया जा सके।
ऐसा ही मामला जनपद पंचायत ब्योहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत रसपुर सहित अन्य पंचायतो मे देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जब से पेशा एक्ट के तहत पट्टे की जमीन मे लगे पेड़ो की कटाई किये जाने कि अनुमति सरपंच को दिये जाने का अधिकार दिया गया है तभी से लकड़ी माफियाओ द्वारा सरपंच से सांठ-गांठ कर जर्जर पेड़ो की कटाई का अनुमति ले हरे भरे पेड़ काटे जा रहे है और सरपंच भी चंद पैसांे की लालच मे आ कर चुप्पी साध हरे भरे पेड़ो का कत्लेआम कराया जा रहा है।
दिनांक 24 जनवरी 2025 को ग्राम रसपुर के नदी मे लगे हरे भरे जामुन के पेड़ो की कटाई लकड़ी माफियाओ द्वारा सरपंच से सांठ गांठ कर कराई जा रही थी जिसकी शिकायत ग्राम वासियो द्वारा नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी से की गयी जिस पर नायब तहसीलदार द्वारा हल्का पटवारी ललिता पनिका को मौके मे जांच हेतु भेजा गया।जांच उपरांत शिकायत सही पायी गयी और मौके पर लकड़ी माफिया नहीं मिला। पटवारी द्वारा कटी हुई लकड़ी का पंचनामा बना कर जब्ती करते हुए उसे ग्राम पंचायत रसपुर के उपसरपंच के सुपुर्द करते हुए आँगे की कार्यवाही की जा रही है।
इनका कहना है
जो पेड़ कटे है वो खसरे मे दर्ज नहीं है। ये हरे पेड़ है जिसे कटना नहीं चाहिए और इन पेड़ो को काटने के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं मिलनी चाहिये। ये सरासर गलत किया जा रहा है। प्रकृति का हनन हो रहा है सरकार पेड़ लगवा रही। जो नदी के पेड़ कटे है वो पट्टे मे नहीं है। नायब तहसीलदार साहब का फोन आया था जिस पर मौके मे आकर जब्ती की कार्यवाही की गयी है।
ललिता पनिका
हल्का पटवारी,
ग्राम रसपुर, तहसील ब्योहारी
