सीहोर। मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती-2026 के तहत युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार को श्कोतवाली चौराहे पर एक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में युवाओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 7वीं वाहिनी भोपाल के पुलिस बैंड दल की प्रस्तुति रही. बैंड की जोशीली धुनों और जवानों के अनुशासित प्रदर्शन ने वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. संगीत के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पुलिस विभाग में कला और करियर का बेहतरीन संगम संभव है. इस दौरान अधिकारियों ने युवाओं को पुलिस बैंड में भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड और चयन प्रक्रिया क्या रहेगी. साथ ही आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया. अधिकारियों ने यह भी बताया कि पुलिस बैंड का हिस्सा बनना केवल रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि देश सेवा का गर्वपूर्ण माध्यम भी है. युवाओं ने रुचि दिखाई और भर्ती प्रक्रिया को लेकर जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर एएसपीसुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, सूबेदार प्राची राजपूत सहित 7वीं वाहिनी भोपाल का पुलिस बैंड दल उपस्थित रहा.
