डाबरी से लांजी तक 35 Km का सड़क मार्ग बनेगा

बालाघाट। प्रदेश के पंचायत व ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने देव नदी स्थल चोरियां में ग्रामीणों को तय समय में सड़क निर्माण और पंचायत में स्वीकृत आवास पूर्ण कराने का वचन दिया है। मंत्री पटेल बालाघाट जिले से निकलने वाली नदियों के उद्गम स्थलों का अवलोकन करने के लिए शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने नदियों के उद्गम स्थलों को जीवंत स्त्रोत बनाये रखने व जल प्रवाह बनाये रखने में उनकी भूमिका को सर्वोपरि माना है। उन्होंने कहा कि नदियों के जल स्त्रोत या तो दुर्गम स्थानों पर है या पहाड़ों में है। लेकिन इनमें एक समानता है वहां जनजातीय समुदाय जरूर है। बड़ी नदियाँ तब तक ही बड़ी और वर्ष भर जल देने वाली नदी रहेगी जब तक छोटी नदियाँ बारहमासी होंगी। प्रकृति और नदियों को बचाने में जनजातीय समाज का कार्य बड़ा ही सराहनीय रहा हैं। क्योंकि वो प्रकृति से उतना ही लेते है, जितना उनके लिए जरूरी होता है। जनजातियों के व्यवहार में प्रकृति के बचाव के उपाय है। ग्रामीण विकास मंत्री पटेल शनिवार को पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रो से निकलने वाली देव नदी,सोन और तन्नोर नदी के उद्गम स्थलो पर पूजा अर्चन किया।

पटेल ने देव नदी उद्गम स्थल पर रह रहे नागरिकों को यह भी वचन दिया है कि अगले साल तक

डाबरी-चोरिया-घोटिया लांजी का 35 किमी.की सड़क और पंचायत में स्वीकृत 204 पीएम आवास बनाकर तैयार कर देंगे।

Next Post

खंडवा-अलीराजपुर रेल लाइन का कुक्षी तक ड्रोन सर्वे पूरा

Sat May 10 , 2025
खंडवा। अलीराजपुर से खंडवा वाली नई रेल लाइन अब धरातल पर आकार लेने लगी है । इसके बनने से कृषि और उद्योग में निमाड़ भी गुजरात से जुड़ जाएगा। 200 किलोमीटर की फेरे वाली लंबाई कम हो जाएगी। ड्रोन और सर्वे मशीन रोज 10 से 12 किलोमीटर सर्वे कर रही […]

You May Like

मनोरंजन