खंडवा-अलीराजपुर रेल लाइन का कुक्षी तक ड्रोन सर्वे पूरा

खंडवा। अलीराजपुर से खंडवा वाली नई रेल लाइन अब धरातल पर आकार लेने लगी है । इसके बनने से कृषि और उद्योग में निमाड़ भी गुजरात से जुड़ जाएगा। 200 किलोमीटर की फेरे वाली लंबाई कम हो जाएगी।

ड्रोन और सर्वे मशीन रोज 10 से 12 किलोमीटर सर्वे कर रही है। मतलब जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा।

6:15 करोड़ में हो रहा सर्वे

समिति के सदस्य सुनील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी इसे उपयोगी बताया और पूरा सहयोग दिया। खंडवा से अलीराजपुर नवीन रेलवे लाईन निर्माण के लिए लाइन का सर्वे करा कर विगत दिनों अंतिम सर्वे कार्य के लिए सवा 6 करोड रुपए मंजूर किए थे। खरगोन, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर के कलेक्टरो ने रेल विभाग द्वारा मांगी गई अनुमति के अनुरूप रेलवे विभाग को ड्रोन सर्वे की अनुमति भी प्रदान कर दी है।

कुक्षी तक पूरा हुआ सर्वे का काम

अलीराजपुर से खंडवा के लिए अनुमति के पश्चात ड्रोन और अंतिम डीजीपीएस सर्वे एजेंसी के द्वारा शुरू कर दिया गया है। डोन सर्वे का कार्य कुक्षी के पास ग्राम सिलकुआ तक पूर्ण किया जा चुका है।

ड्रोन और सर्वे के आधार पर रेल लाईन के निर्माण के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी। पांच जिलों से होकर गुजरने वाली इस रेल लाइन से कृषि उद्योग को मिलेगा एवं बेरोजगारी भी दूर होगी।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, हर दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार: सेनाएं

Sat May 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता ) पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा के बीच भारतीय सशस्त्र बलों ने कहा है कि पाकिस्तान के दुस्साहस का अब तक बेहद जोरदार जवाब दिया देते हुए उसे भारी नुकसान पहुंचाया गया है और सेनाएं भविष्य में उसकी किसी भी हरकत का निर्णाय […]

You May Like

मनोरंजन