राशिफल-पंचांग : 30 दिसम्बर 2025

पंचांग 30 दिसम्बर 2025:-

रा.मि. 09 संवत् 2082 पौष शुक्ल एकादशी भौमवासरे रात 1/13, भरणी नक्षत्रे रात 12/51, सिद्ध योगे रात 10/31, वणिज करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार मेष रातअंत 6/26 से वृषभ, पर्व- पुत्रदा एकादशी व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 30 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा. राज्य, सम्मान की प्राप्ति होगी. गृहकार्यो में व्यस्तता रहेगी. धन लाभ का योग है. मन में प्रसन्नता रहेगी. वर्ष के मध्य में यात्रा का योग है. व्यय में कमी तथा व्यापार में सुधार होगा. रोजगार में सफलता मिलेगी. भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा. वर्ष के अन्त में व्यवहार कुशलता बढेगी. मित्र के कारण कार्यो में व्यवधान आयेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों से राजनैतिक लाभ होगा. घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी. धन लाभ का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यय में कमी तथा व्यापार में सुधार होगा. रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में ऊहापोह की स्थिति निर्मित होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को साहसिक पराक्रम में वृद्धि होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

————————————————————-

आज का भविष्य- मंगलवार 30 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चंचल, दयालु, सामाजिक, एवं क्रोधी प्रवृत्ति का होगा, नौकरी में उच्च पद प्राप्त करेगा, कार्यो में रूचि रहेगी, ईश्वर के प्रति आशावान होगा, कृषि कार्यो का शौकीन होगा.

————————————————————-

मेष- वाणी की कठोरता से घर में अशांति हो सकती है, कोई विशेष समाचार मिलने का योग है, संतान की चिन्ता रहेगी, नियम संयम से कार्य करना लाभदायक रहेगा.

वृषभ- कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें, दूर हो सकती हैं, छोटे-मोटे झगड़े बड़े विवाद का रूप ले सकते हैं, नौकर चाकरों का सुख मिलेगा, शुभ सूचना मिलेगी.

मिथुन- परिचितों के कारण काम में मुश्किल आ सकती हैं, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, मित्रों का सहयोग रहेगा, भावुकता पर नियंत्रण रखें.

कर्क- पारिवारिक परेशानी दूर होने से राहत महसूस करेंगे, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, कुछ जरूरी कामकाज बनने का योग है, नवीन कार्यो में सफलता मिलेगी.

सिंह- विरोधियों की चालें सामने आने से नुकसान से बच जायेंगे, आशा से अधिक खर्च होगा, मानसिक अशांति रहेगी, अनियमितता का अनुभव होगा.

कन्या- आवश्यक कार्य की प्राथमिकता के साथ निपटने का प्रयत्न करें, अन्यथा मुश्किल होगी, राजकीय क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढेगी.

तुला- वैभव के सामान पर बड़े खर्च की संभवना बनेगी, नौकरी संबंधी कार्यो में सफलता के योग हैं, समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें.

वृश्चिक- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा, कारोबार में ध्यान रखें.

धनु- दूसरों के कार्य में दखल से बचें,अपमान हो सकता है, अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखे, अन्यथा आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मकर- अधूरी योजना फिर से शुरू होगी,बुजुर्गो के मार्गदर्शन से लाभ होगा, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, नये कार्यो की रूपरेखा बनेगी.

कुम्भ- पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, यश प्राप्त होगा, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे.

मीन- आपसी तालमेल लाभदायक रहेगा, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, पुकुम्भ समस्या हल होगी.

————————————————————-

व्यापार भविष्य:

पौष शुक्ल एकादशी को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से सूत, कपास, गेहॅू, चना, चांवल, मटर, सोना, चांदी, में तेजी की चाल चलेगी, गुड़, खांड, ज्वार, बाजरा, धनियां, के भाव में मंदी होगी. भाग्यांक 5689 है.

————————————————————-

 

Next Post

कांग्रेस को संगठन तो मजबूत करना ही होगा

Tue Dec 30 , 2025
भारतीय राजनीति में संगठन की भूमिका केवल चुनावी ढांचे तक सीमित नहीं होती, बल्कि वही किसी भी दल की वैचारिक जीवटता, नेतृत्व की निरंतरता और कार्यकर्ताओं की राजनीतिक ऊर्जा को दिशा देता है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक पुरानी तस्वीर साझा […]

You May Like

मनोरंजन