गुजरात टाइटंस की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, IPL फाइनल के बाद लौटते वक्त हुआ हादसा

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद गुजरात टाइटंस की टीम के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बाल-बाल बची खिलाड़ियों की जान।

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए। दरअसल, जब टीम पूरे खिलाड़ियों के साथ होटल लौट रही थी। तभी गुजरात टाइटंस की बस में आग लग गई।

आग की सूचना मिलते ही तुरंत बस को रोका गया और सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। आग की सूचना तुरंत मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, बस में शॉर्ट सर्किट होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया था, जिसके कारण बस ने आग पकड़ ली।

मुकाबले के बाद होटल लौट रही थीं टीम
हालांकि, सभी खिलाड़ियों को समय पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यह हादसा रविवार रात को तब हुआ जब टीम बस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से फाइनल मुकाबले के बाद वापस होटल लौट रही थी। आग लगने के कारण खिलाड़ी लगभग 1 घंटे तक फंसे रहे।

पहले ही आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद होटल लौटते समय हुए इस हादसे ने उनका दिन निराशाओं से भर दिया। आपको बता दें, कि रविवार को आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

इस लिस्ट में शामिल हुई आरसीबी
इस जीत के साथ, RCB ने अपने नाम कई IPL रिकॉर्ड जोड़ लिए हैं। RCB लीग की तीसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने लगातार दो IPL खिताब (2025, 2026) जीते हैं। RCB से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) (2010 और 2011) और मुंबई इंडियंस (MI) (2019 और 2020) यह उपलब्धि पहले ही हासिल कर चुकी थीं।

सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में RCB तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस और CSK संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं, जिनके नाम 5-5 खिताब हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स तीन खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि RCB दो खिताबों के साथ तीसरे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एक-एक खिताब जीता है। हैदराबाद ने 2009 में भी एक खिताब जीता था। हालांकि, उस समय टीम को डेक्कन चार्जर्स के नाम से जाना जाता था, और उसका मालिकाना हक मौजूदा प्रबंधन के पास नहीं था।

Next Post

खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट

Mon Jun 1 , 2026
आईपीएल 2026 जीतने पर आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप समेत 5 बड़े अवॉर्ड जीतकर सीजन पर अपना दबदबा कायम रखा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम […]

You May Like