जापान में लगातार तीसरे साल जुलाई रहा सबसे गर्म महीना

टोक्यो 02 अगस्त (वार्ता) जापान में लगातार तीसरे साल जुलाई का महीना सबसे गर्म रहा जहां तापमान सामान्य से 2.89 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने शुक्रवार को बताया कि देशभर में जुलाई महीने का औसत तापमान 1898 में शुरू हुए तुलनात्मक रिकॉर्ड के बाद से सबसे अधिक रहा जिसने 2024 में स्थापित पिछले रिकॉर्ड को 2.16 डिग्री सेल्सियस से तोड़ दिया।

मौसम अधिकारियों के मुताबिक इस साल सामान्य तापमान का अधिक होने का रिकार्ड पिछले आंकड़ों से कहीं ज़्यादा है जिसके कारण देश को असामान्य रूप से उच्च तापमान का सामना करना पड़ा।

अधिकारियो ने बताया कि 30 जुलाई को पश्चिमी ह्योगो प्रान्त के ताम्बा शहर में 41.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो देश में अब तक का सबसे अधिक तापमान था। इसी तरह 24 जुलाई को उत्तरी होक्काइडो प्रान्त के कुछ हिस्सों में पारा लगभग 40 डिग्री तक पहुँच गया।

इस बीच जेएमए ने कहा कि जुलाई में जापान सागर के उत्तर-पूर्वी तोहोकू क्षेत्र और मध्य होकुरिकु क्षेत्र में 1946 के बाद से सबसे कम वर्षा हुयी। 1946 के बाद से ही देश में वर्षा के रिकार्ड दर्ज किये जानेआरंभ हुए थे।

 

Next Post

उत्तरी वियतनाम में अचानक आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत, तीन लापता

Sat Aug 2 , 2025
हनोई 02 अगस्त (वार्ता) वियतनाम के उत्तरी प्रांत डिएन बिएन में हाल के दिनों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद आठ लोगों की मौत हो गयी है और अन्य तीन लापता हैं। वियतनाम समाचार एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वियतनाम आपदा एवं डाइक प्रबंधन प्राधिकरण के […]

You May Like