
जबलपुर। गोसलपुर पुलिस ने जैन पेट्रोल पम्प के सामने घेराबंदी कर अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर चोरी की रेत डंपर से परिवहन करने वाले चालक राम गोपाल बर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मुरैठ थाना सिहोरा को गिरफ्तार किया है, साथ ही डंपर चोरी की रेत सहित जप्त किया गया। रेत उत्खनन मुरैठ घाट से किया गया।
