सीपीई इटारसी का 55वां स्थापना दिवस मनाया, उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान

इटारसी। केंद्रीय प्रूफ स्थापना (सीपीई) इटारसी का 55वां स्थापना दिवस दो दिवसीय समारोह के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि संस्थान के समादेशक मेजर जनरल आरएस सलारिया रहे।

21 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और 22 नवंबर को पागल जिमखाना आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत भी की गई। मुख्य अतिथि ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी से पूर्ण निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

Next Post

हनी सिंह-बादशाह से पहले रैप के बादशाह थे बाबा सहगल, बिजली विभाग की नौकरी छोड़ बने देश के पहले रैपर

Mon Nov 23 , 2026
Baba Sehgal Birthday: मुंबई, बिजली विभाग की सरकारी नौकरी छोड़ मुंबई पहुंचे बाबा सहगल ने ठंडा-ठंडा पानी से भारत में रैप की नई शुरुआत की और उतार-चढ़ाव के बीच सबसे अलग पहचान बनाई। आज देश में रैप और हिप-हॉप का दायरा काफी बड़ा हो चुका है, लेकिन 90 के दशक […]

You May Like