पति की हत्या में पत्नी के बाद दो और गिरफ्तार

लालबर्रा:बालाघाट के लालबर्रा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के साले विनोद मर्सकोले (20) और उसके दोस्त अभिषेक उर्फ नीलु धुर्वे (22) को रविवार को पकड़ा गया। इस मामले में पहले ही मृतक की पत्नी सरिका कुंभरे को गिरफ्तार किया जा चुका है।घटना 25 दिसंबर 2024 की है, जब सोनेवानी में वन विभाग के अस्थायी कर्मी और रेस्ट हाउस के चौकीदार संजय कुमरे का शव नाले के पास मिला था। जांच में खुलासा हुआ कि पति को पत्नी के चरित्र को लेकर शक था और संजय अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इससे नाराज होकर सरिका ने अपने भाई विनोद और उसके दो दोस्तों की मदद से पति की हत्या की साजिश रची।
ऐसे दिया था घटना को अंजाम
24 दिसंबर की रात को सरिका ने अपने भाई को पति की लोकेशन बताई। इसके बाद विनोद और उसके साथियों ने गमछे से संजय का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने 28 दिसंबर को सरिका को गिरफ्तार किया था। अब सिवनी जिले के बरघाट के आष्टा निवासी विनोद और मंडला जिले के बम्हनी बंजर निवासी अभिषेक को भी पकड़ लिया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।लालबर्रा थाना प्रभारी हेमंत नायक ने बताया है कि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लेगी।

Next Post

मसाज थैरेपी सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा

Mon Jan 13 , 2025
6 लड़कियां, 2 ग्राहक पकड़े, दिल्ली, बंगाल, यूपी से आई थी युवतियां ग्वालियर: सिटी सेंटर पटेल नगर में द हीलिंग हैंड मसाज थैरेपी स्पा में पुलिस ने रेड कर 6 लड़कियों के साथ 2 ग्राहकों को पकड़ा है। यहां दो केबिन, दो हॉल में रैकेट चलता मिला है। बड़ी संख्या […]

You May Like

Play sound