जनता को कांग्रेस पर विश्वास नही:प्रह्लाद

ग्रामीण विकास मंत्री ने कसा तंज

सतना।पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि केजरीवाल को निर्दोष बताने वालों को यह बताना चाहिए कि चोर को कहां रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस पर और कांग्रेस को कमलनाथ पर विश्वास नहीं है।

कैबिनेट मंत्री श्री पटेल शुक्रवार को रीवा और मऊगंज का दौरा कर अमरपाटन के रास्ते मैहर पहुंचे। उन्होंने यहां माता शारदा का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पटेल ने मैहर में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और भाजपा की विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन कोर कमेटी की बैठकों में शामिल हुए। इस दौरान मैहर भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने,विधायक श्रीकान्त चतुर्वेदी तथा पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल भी उनके साथ रहे।

मैहर में पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के कालखंड में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस की नीतियां दुखद है और धर्म- संस्कृति और देश के नेतृत्व के प्रति उनकी अमर्यादित भाषा को न तो देश का लोकतंत्र स्वीकार कर रहा और न ही जनता।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा अरविंद केजरीवाल को निर्दोष बताए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह को खुद ये बताना चाहिए कि महीनों से एजेंसियां जिसकी जांच कर रही थीं, अदालत भी नोटिस और समन दे रही थीं, उस चोर को कहां रहना चाहिए। जो खुद को कट्टर ईमानदार कहते थे, उनका पूरा मंत्रिमंडल मुख्यमंत्री समेत जेल में है। उसके बाद भी लोग कुतर्क कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उस बयान पर भी पटेल ने तंज कसा- जिसमें नाथ ने कहा था कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है। पटेल ने कहा कि कमलनाथ पर तो उनकी पार्टी ही विश्वास नहीं करती है। वो दरवाजे से लौटे हैं, उन्हें अब तो कम से कम ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।

Next Post

रामनगर के जगन्नाथ मंदिर में चढ़ेगा अटका

Fri Mar 22 , 2024
कलेक्टर मैहर और पुलिस अधीक्षक ने मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण सतना 22 मार्च /कलेक्टर मैहर रानी बाटड और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने शुक्रवार को आगामी आने वाले त्यौहार होली, उर्स और चैत्र नवरात्रि को लेकर अमरपाटन तहसील स्थित मुकुंदपुर के जगन्नाथ स्वामी मंदिर का निरीक्षण किया। कलेक्टर […]

You May Like