
सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योगेश कुमार ताम्रकार महापौर, अनुराग तिवारी उपायुक्त (राजस्व) उपस्थित रहे।जन-सुनवाई में 24 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार फायर शाखा से संबंधित 01 आवेदन, सामान्य प्रशासन से संबंधित 01 आवेदन, पेयजल से संबंधित 01 आवेदन, साफ-सफाई से संबंधित 01 आवेदन, अतिक्रमण से संबंधित 03 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 08 आवेदन एवं विकास कार्य से संबंधित 09 आवेदन प्राप्त हुए। प्रस्तुत आवेदनों पर कमियों एवं आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। विकास कार्यों के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।महापौर द्वारा शहरवासियों को अवगत कराया गया कि यह जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है, ताकि शहरवासियों की जन सुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके।
