ग्वालियर: भू-राजनीतिक तनाव के कारण आज बुधवार को ग्वालियर के सराफा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,53,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, वहीं चांदी का रेट 2,35,150 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है।इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.29 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।
ग्वालियर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक कारकों के चलते भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमत 100 – 107 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रही है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग पर दबाव बना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,324 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 65.11 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया है।
