आगम के अनुरूप ही दें शिक्षा, निजी अनुभव नहीं’: आचार्य समय सागर महाराज

भोपाल। श्री विद्योदय तीर्थ, एमपी नगर में आयोजित प्रवचन में आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज ने कहा कि संतों और आचार्यों को अपने निजी अनुभवों के बजाय आगम के अनुरूप ही शिक्षा देनी चाहिए, क्योंकि आगम ही प्रमाणिक और अथाह ज्ञान का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जिन वक्ताओं की आजीविका श्रोताओं पर निर्भर होती है, वे सत्य का निष्पक्ष प्रतिपादन नहीं कर पाते। आचार्य श्री ने कहा कि आत्मा अमूर्त और शुद्ध है, जबकि शरीर नश्वर है, इसलिए बाहरी सजावट से अधिक आत्मशुद्धि पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चरित्र को मुक्ति का आधार बताते हुए राग-मोह त्यागकर वीतराग विज्ञान को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं से उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार साधना, वैराग्य और चारित्र के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

Next Post

सिंहस्थ-2028: भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए मप्र पुलिस ने कसी कमर, भोपाल में हुआ राज्य स्तरीय टीओटी सेमिनार

Sat Jul 25 , 2026
भोपाल। सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियों के तहत मध्यप्रदेश पुलिस ने राज्यभर में प्रशिक्षण अभियान को तेज करते हुए शुक्रवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) सेमिनार आयोजित किया। सेमिनार में जिला स्तर पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा, […]

You May Like