आज विवाह बंधन में बंधेंगे सृष्टि के पालन हार

शाजापुर। नगर के प्राचीन श्री राम मंदिर काका साहब का मंदिर में भगवान राम और माता जानकी के दो दिवसीय विवाह उत्सव की शुरुआत सोमवार को श्री गणेश पूजन से हुई. इस दिन दशरथ नन्दन भगवान श्री राम व जनक दुलारी मां जानकी को भक्तों ने हल्दी-मेहंदी लगाकर मंगल गीत गाए. वहीं आज नगर में भगवान श्री राम की भव्य बारात निकाली जाएगी. आयोजन समिति के प्रवक्ता अजय शर्मा ने बताया कि सोमवारिया बाजार स्थित चित्रगुप्त मार्ग पर बने प्राचीन श्री राम मंदिर काका साहब का मंदिर में सोमवार को विवाह महोत्सव के तहत श्री गणेश पूजन किया गया. इसके बाद भगवान राम व माता जानकी को हल्दी व मेहंदी लगाई गई. इस दौरान महिलाएं मंगल गीतों पर जमकर थिरकीं. मंगल उत्सव के दूसरे दिन विवाह पंचमी पर मंगलवार को भगवान श्री राम की भव्य बारात शहर में निकाली जाएगी. जिसकी शुरुआत प्राचीन श्री राम मंदिर काका साहब का मंदिर से दोपहर 3.30 बजे होगी जो कंस चौराहा,सोमारिया बाजार, छोटा चौक, बड़ा चौक, नई सडक़, कृष्णा टाकीज चौराहा, नाग नागिन रोड से सोमवारिया बाजार, बालवीर हनुमान मंदिर होते हुए पुन: राम मंदिर पहुंचेगी. इसके बाद दशरथ नंदन श्री राम और जनक दुलारी देवी जानकी का विवाह मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा. संरक्षक लक्ष्मणप्रसाद दुबे, श्यामसुंदर शर्मा, मनीष सोनी, संयोजक महेश प्रजापति, सचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष सचिन सोनी सहित श्री राम जानकी विवाह उत्सव समिति, श्री शनि विजय हनुमान मंदिर उत्सव समिती, श्री राम महिला भक्त मंडल काका साहब का मंदिर तथा समस्त सुंदरकांड भक्त मंडल ने शहरवासियों से आयोजनों में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है.

Next Post

सीएम डॉ. यादव के विजन और प्रयासों से म.प्र. बना आइडियल इंवेस्टमेंट स्टेट

Mon Nov 24 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में निवेश और औ‌द्योगिक विकास की दिशा को एक नई स्पष्टता और मजबूती दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में उद्योगों से जुड़े नवाचार अब नीतियाँ और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहे, बल्कि वास्तविक परियोजनाओं, निवेशकों के बढ़ते विश्वास और जमीन पर दिखाई देने वाली […]

You May Like