
सिंगरौली: जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब CISF जवान की हत्या के मामले में आरोपी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस रिमांड (PR) पर था और उसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया।घटना की जानकारी मिलते ही नवानगर थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी से पूछताछ चल रही थी, तभी उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक की भी पड़ताल की जा रही है।
