हत्या का प्रयास करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सोहेल खान निवासी निशातपुरा ने घायल अवस्था में बदमाश नसीम ब्रेकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था. सोहेल ने पुलिस को बताया कि मदर इंडिया कालोनी निवासी नसीम ब्रेकर ने फरियादी से अडीबाजी कर चाकू की नोक पर शराब के लिये पैसा मांगे थे. फरियादी ने जब पैसे देने से मना किया तो नसीम ब्रेकर ने उस पर चाकू से हमला किया गया. हमले में सोहेल की पीठ के नीचे गम्भीर चोट पहुंचाकर आरोपी ने हत्या करने का प्रयास किया. थाना गांधीनगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी नसीम ब्रेकर शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का आदतन अपराधी है. अपराध की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी डीसीपी जोन -4 महोदय मयूर खंडेलवाल, एडिसनल डीसीपी महोदय मलकीत सिंह व एसीपी निशातपुरा अक्षय चौधरी के निर्देशन में थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई. टीम द्वारा सूचना पर आरोपी नसीम ब्रेकर को संत आश्रम वाली गली से घेराबंदी कर पकडा, जो आरोपी से चाकू जप्त किया गया. मामले मे आरोपी की गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा. आरोपी नसीम ब्रेकर के खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, अडीबाजी के कुल 40 अपराध पंजीबद्ध हैं.

Next Post

तीन तेंदुआ शावकों की मौत  

Wed Oct 8 , 2025
इटारसी। अक्टूबर के केसला ब्लॉक के अंतर्गत सुखतवा के ग्राम चाटुआ में बुधवार सुबह तेंदुए के तीन शावक मृत मिले हैं। ये शावक चाटुआ के जंगल में सुबह करीब 7 बजे मिले। इनकी उम्र करीब 9 महीने बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी […]

You May Like