रेलमंत्री ने अहमदाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया, हाई स्पीड रेल परियोजना की समीक्षा

अहमदाबाद। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को अहमदाबाद स्टेशन का दौरा कर स्टेशन पुनर्विकास और हाई स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि देशभर में 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास जारी है, जिनमें अहमदाबाद एक प्रमुख केंद्र है। स्टेशन पर 16 मंज़िला आधुनिक भवन का निर्माण तेज़ी से हो रहा है, साथ ही बुलेट ट्रेन और मेट्रो स्टेशन को एकीकृत रूप में विकसित किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि स्टेशन को तीन नए प्लेटफॉर्म मिलेंगे, जिससे परिचालन क्षमता बढ़ेगी। वटवा में 10 पिट लाइनों वाला मेगा टर्मिनल विकसित किया जाएगा, जिससे 45 अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा संभव होगी। पुनर्विकास कार्य मोढेरा सूर्य मंदिर से प्रेरित वास्तुशिल्प डिजाइन पर आधारित है, जिसमें ऐतिहासिक झूलता मीनार और ब्रिक्स मीनार को भी संरक्षित किया गया है।

अहमदाबाद स्टेशन को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो हाई-स्पीड रेल, मेट्रो और बीआरटीएस से जुड़ा होगा। यहां ग्रीन बिल्डिंग तकनीक, अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणालियाँ, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं और ऊर्जा दक्ष अवसंरचना स्थापित की जा रही है, जिससे यह स्टेशन देश का आधुनिकतम और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध केंद्र बनेगा।

Next Post

डिजिटल गिरफ्तारी से 3,000 करोड़ का नुकसान, सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी पर जतायी नाराजगी

Mon Nov 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि साइबर धोखाधड़ी खासकर- तथाकथित डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों में नागरिकों से लगभग 3,000 करोड़ रुपये की उगाही की गई है। डिजिटल गिरफ्तारी में पीड़ितों को मनगढ़ंत आपराधिक कार्रवाई की धमकी देकर पैसे ट्रांसफर […]

You May Like