भारतीय जैन मिलन का 39 वां क्षेत्रीय अधिवेशन शुरू

ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक दो के आतिथ्य में दो दिवसीय 39 वें क्षेत्रीय अधिवेशन समारोह का शुभारंभ आज शनिवार को जैन छात्रावास में हुआ। अधिवेशन में संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ क्षेत्रीय पदाधिकारियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अधिवेशन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता थीं। विशिष्ट अतिथि वैश्य सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गोयल अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स भोपाल, ग्वालियर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महेंद्र जैन, राष्ट्रीय संरक्षक बालचंद्र जैन, प्रवीण गंगवाल, कार्यक्रम की समन्वयक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीला जैन टोंग्या, राष्ट्रीय प्रचार अध्यक्ष राजेश जैन बंटी थे।

महामंत्र णमोकार मंत्र के चित्र का अनावरण सिंघई विमल पूजा जैन एवं दीप प्रज्वलित चक्रेश सीमा जैन ने किया। संगीतकार शुभम जैन के भजन हुए। स्वागत उद्बोधन राष्ट्रीय प्रचार अध्यक्ष राजेश जैन बंटी ओर अधिवेशन की जानकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र जैन ने दी। आभार क्षेत्रीय मंत्री कमलेश जैन ने माना। अधिवेशन में अतिथियों ने क्षेत्रीय क्रमांक-दो के पदाधिकारियों को अवार्ड से सम्मानित किया। वही क्षेत्रीय एवं स्थानीय संभाग की 120 शाखाओं के अध्यक्ष व मंत्रियों का अभिवादन एवं स्वागत किट वितरण के साथ किया गया। इस मौके पर डॉ वीरेंद्र गंगवाल, पार्षद धर्मेंद्र प्रेमलता जैन सहित वैश्य सम्मेलन, अन्य संस्थाएं मौजूद थी।

*इन शाखाओं की महिलाओं ने दी नृत्य ओर नाटिका की प्रस्तुतियां*

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि समारोह में म्यूजिकल हाऊजी, प्रश्न मंच, सरप्राईज गेम खिलाए गए। वहीं शाखा जैन महिला रत्नात्रय महिलाओं ने बेटा बेटी में क्यों किया जाता हे भेदभाव, बेटी बचाओ नाटिका दिया संदेश। जैन मिलन महिला सिकंदर कंपू ने जैन तीर्थ ओर मंदिरों को बचाने के साथ रक्षा संकल्प दिलवाया। जैन मिलन महिला पोरसा महिलाओं ने डांडिया की शानदार प्रस्तुति दी। जैन मिलन नेमिनाथ ने नारी है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है महत्व बताया। वहीं महिला महानगर ने चंदन वाला नाटिका प्रतुति दी। जैन मिलन महिला विशुद्ध की महिलाओं ने भक्ति नृत्य ओर जैन मिलन फालका बाजार आदि के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। वही लकी ड्रा निकालकर पुरस्कार वितरण किए गए।

*ध्वजारोहण, महिला बैंड की प्रस्तुति से होगा आज प्रथम सत्र का शुभारंभ*

क्षेत्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष महेंद्र जैन ओर क्षेत्रीय मंत्री कमलेश जैन ने बताया कि कल 29 मार्च को प्रथम सत्र में अधिवेशन का सुबह आठ बजे शुभारंभ जैन ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन, महिला बैंड की प्रस्तुति, मंच उद्घाटन, चित्र आवरण, दीप प्रज्वलन, महावीर प्रार्थना, अतिथि स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। वहीं दूसरे सत्र में शाखाओं को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Next Post

गैस की मुनाफ़ाख़ोरी के खिलाफ ऑटो चालकों का विरोध 

Sat Mar 28 , 2026
जबलपुर। गो गैस के अत्यधिक मुनाफाखोरी के खिलाफ ऑटो चालक संघ ने प्रदर्शन किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव विवेक अवस्थी के साथ पीड़ितों ने गैस कंपनी के कार्यालय के सामने अपनी आवाज़ उठाई। संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि 15 दिन में […]

You May Like