सीमेंट की 300 बोरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, यातायात ठप्प

दतिया। सेवड़ा रोड पर धीरपुरा थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर शुगर मिल कुशवाहा ढाबा के ठीक सामने आज एक मार्शल को बचाने के चक्कर में सीमेंट की लगभग 300 बोरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर मेन रोड पर अचानक पलट गई, जिससे सीमेंट की सभी बोरियां बीच रोड पर फेल गई और ट्रेफिक जाम हो गया। ट्रेक्टर ट्राली पर चालक सहित 3 लोग बैठे हुए थे जो बाल बाल सुरक्षित कूद कर बच गए। सीमेंट की सभी बोरियां दतिया से भरकर इन्दरगढ़ ले जाई जा रही थी, मौके पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा है।

Next Post

स्मार्ट नदी प्रबंधन पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Wed Jul 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक हुयी जिसमें नमामि गंगे’ कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में नदियों के पुनरुद्धार हेतु प्रौद्योगिकी और नवाचारों के उपयोग पर चर्चा की गयी। श्री पाटिल की अध्यक्षता में हुयी इस बैठक में […]

You May Like