डोसा खाने रुकी थीं दो बहनें, स्कूटी की डिक्की से नगद व जेवरात पार

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मस्ताना चौक पर शिक्षिका की स्कूटी की डिक्की खोलकर अज्ञात शातिर चोर ने नगदी, सोने-चांदी के जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा हैंडबैग पार कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़िता अपनी बहन के साथ डोसा खाने गई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हुलिए के आधार पर संदेही और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक चंद्रमोहन नगर मानेगांव निवासी 38 वर्षीय श्रीमती रेखा खन्ना सेंट मेरी स्कूल में शिक्षिका हैं। उन्होंने एसबीआई एटीएम से 15 हजार रुपये निकाले थे। 5 हजार रुपये उनके पास पहले से थे। कुल 20 हजार रुपये नगद, एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, ड्राइविंग लाइसेंस, यूनियन व यूको बैंक के एटीएम कार्ड और आजाद नगर पोस्ट ऑफिस की पासबुक उन्होंने अपने भूरे रंग के हैंडबैग में रखे थे।

इस बैग को स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस क्यू 4614 की डिक्की में लॉक कर वह अपनी बहन ललिता खन्ना के साथ मस्ताना चौक स्थित डोसा सेंटर चली गईं। डोसा खाने के बाद जब रेखा खन्ना दुकानदार को खुले पैसे देने के लिए अपनी स्कूटी के पास वापस लौटीं, तो डिक्की का लॉक खुला हुआ था। डिक्की के अंदर रखा कीमती हैंडबैग गायब था। पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस डोसा सेंटर और मस्ताना चौक के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोर की पहचान की जा सके।

Next Post

ईरान ने पश्चिम एशिया में 18 अमेरिकी ठिकानों पर हमले किये: आईआरजीसी

Thu Jun 11 , 2026
तेहरान, 11 जून (स्पुतनिक/वार्ता) इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दक्षिणी ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद, मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल कर पश्चिम एशिया में 18 अमेरिकी ठिकानों पर हमले किये हैं। इनमें कुवैत में अली अल-सलेम और अहमद अल-जाबेर एयर बेस शामिल हैं। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी […]

You May Like