एक करोड़ का स्कूल भवन 8 साल से बंद; बेगमगंज के 170 बच्चे जर्जर कमरों में पढ़ने को मजबूर

बेगमगंज: चांदबढ गांव में 2016-17 में एक करोड रुपए की लागत से बना हाई स्कूल भवन 8 साल से बंद रहने के बाद अब खुलने की स्थिति में आ गया है भवन का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था लेकिन तकनीकी कारणों से अब तक उपयोग नहीं आ सका था इस गांव में गांव के 170 विद्यार्थी पुराने और जर्जर स्कूल भवन पढ़ने को मजबूर हैं जबकि नया और बेहतर सुविधा वाला भवन खाली पड़ा था हाई स्कूल और मिडिल स्कूल के लिए एक ही DICE कोड बना बड़ा वर्तमान में चांदबढ़ के हाई स्कूल में कक्षा 9 के 46 और कक्षा दसवीं के 24 छात्र पढ़ रहे हैं.

वही मिडिल स्कूल में 103 छात्र छात्राएं दोनों स्कूलों के लिए एक ही DICE कोड है डाटा रिपोर्टिंग कोड होने के कारण स्कूल को अलग से मान्यता नहीं मिल सकती नया भवन अधर में लटका रहा स्कूल के प्राचार्य कई बार अधिकारियों को आवेदन भेजे लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ शिक्षक भी काम सिर्फ 6 का स्टाफ 170 बच्चों के लिए विद्यालय में कुल 170 बच्चों के लिए 6 शिक्षक उपलब्ध हैं जिससे थी पढ़ाई की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है ग्रामीणों ने की थी भवन शुरू करने की मांग ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन दान में मिली जमीन पर बनाया गया है और वर्षों से बंद पड़ा हुआ है.

उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि हाई स्कूल को अलग DICE कोड देकर जल्द ही नए भवन में कक्षा शुरू कराई जाए को बोले सोमवार से भवन में लगेगी कक्षाएं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भवन का उपयोग शुरू करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं DICE कोड की समस्या अभी बनी हुई है लेकिन फिलहाल स्कूल प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि सोमवार से नए भवन में कक्षाएं लगाई जाए

Next Post

बाल भिक्षावृत्ति रोकने जिला प्रशासन चला रहा अभियान

Sun Jul 20 , 2025
ग्वालियर: जिले में बाल भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख स्थलों से तीन बच्चों को भिक्षावृत्ति करते हुए पकड़ा और उन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बालक पुनर्वास […]

You May Like