बंगाली चौराहे पर चाकूबाजी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर:बंगाली चौराहे पर हुई चाकूबाजी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए खजराना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग चाकू भी बरामद किया है.थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चाकूबाजी की घटना में शामिल आरोपी बंगाली चौराहे के आसपास देखे गए हैं. इस पर टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय आकाश उर्फ राजा पिता रमेश निवासी खजराना और 22 वर्षीय आसिफ पिता यूसुफ निवासी बाणगंगा के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि कुछ दिन पहले विवाद के चलते उन्होंने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया था और घटना के बाद छिप गए थे. पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. दोनों के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं.

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंदौर बस हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

Tue Nov 4 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार देर रात इंदौर और महू के बीच हुई बस दुर्घटना में तीन नागरिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य […]

You May Like