राशिफल-पंचांग : 31 मई 2025

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 31 मई 2025

वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक सहयोग मिलेगा, शिक्षा के क्षेत्र में यात्रा होगी, वर्ष के मघ्य में सामाजिक कार्यो में मन खिन्न रहेगा, व्यापार में व्यर्थ की भागदौड़ एवं व्यय में वृद्धि होगी,मित्र के कारण तनाव रहेगा, वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, व्यय में नियंत्रण रखें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक तनाव रह सकता है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी, चिन्ता का निवारण होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कमी का अनुभव होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में सफलता, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शिक्षा अच्छी रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा के योग हैं.

————————————————–

पंचांग 31 मई 2025:-
रा.मि. 10 संवत् 2082 ज्येष्ठ शुक्ल पंचमीं शनिवासरे रात 12/20, पुष्य नक्षत्रे रात 1/24, वृद्धि योगे दिन 3/3, वव करणे सू.उ. 5/16 सू.अ. 6/44, चन्द्रचार कर्क, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

————————————————–

आज का भविष्य- शनिवार 31 मई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान और मिलनसार होगा, स्वाभाव में क्रोध का भाव रहेगा, निर्णय लेने में सक्षम रहते हैं, ये किसी के अधिनस्थ काम करना पसंद नहीं करते, इनका भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होता है.

————————————————–

मेष- प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना, जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा.

वृषभ- लेनदेन को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं, वाहन चलाने में सावधानी रखें, प्रियजनों से विवाद को टालें, व्यर्थ व्यय होगा.

मिथुन- व्यापार में नये लोग साथ आ सकते हैं, कार्यक्षेत्र में बदलाव लाभकारी रहेगा, पारिवारिक सुख मिलेगा, पुराना कार्य बनेगा, संतोष मिलेगा.

कर्क- लेनदेन का मामला सुलझने का आसार है, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा,जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी.

सिंह- अनुभव की कमी से लाभ की योजना हाथ से निकल सकती है, अपने खर्च पर कटौती कर परिवार पर खर्च करेंगे, किये गये प्रयासों में लाभ होगा.

कन्या- साझेदारी में कार्य शुरू कर सकते हैं, आपसी बातचीत से मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी, संपत्ति विवाद का समाधान होगा.

तुला- युवाओं को कैरियर में बेहतर सफलता मिलेगी, जल्दबाजी में गलती हो सकती है, धार्मिक यात्रा का योग है, अनावश्यक परिश्रम होगा.

वृश्चिक- अच्छे अवसर सामने आयेंगे, अनुशासन की कमी से कार्यस्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है, पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, मनोनुकूल काम बनेगा.

धनु- पुराना विवाद हल होगा, तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं, यात्रा सुखद रहेगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, लाभ होगा, पर कम.

मकर- समय पर मदद न मिलने से निराशा होगी, भावुकता में लिये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, समय के अनुरूप कार्य करे, पुराना कार्य बनेगा.

कुम्भ- मित्रों से कहासुनी हो सकती है, सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, श्रम प्रयास से अभीष्ट की प्राप्ति होगी, नौकर चाकरों का सहयोग मिलेेगा,

मीन- पारिवारिक योजना में परिवर्तन होगा, आकस्मिक धनलाभ होगा, नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी, निजी कार्यो में खर्च होगा.

————————————————–

व्यापार भविष्य-

ज्येष्ठ शुक्ल पंचमीं को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, कपास, मोती, पुखराज, अलसी, उड़द, घी, तिल, गुड़, खांड़, रूई, कपास, में तेजी होगी, वायदा विचार आज 1 बजकर 18 मिनिट से 25 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें, भाग्यांक 3725 है.

————————————————–

Next Post

गुजरात टाइटंस को 20 रन हराकर मुंबई इंडियंस दूसरे क्वालिफायर में पहुंची

Sat May 31 , 2025
मुल्लांपुर (वार्ता) रोहित शर्मा (81), जॉनी बेयरस्टो (47) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजराज टाइटंस को 20 रनों से हराकर दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया है। 229 रनों के […]

You May Like