
नरसिंहगढ़। नरसिंहगढ़ वन्य क्षेत्र कोटरा के समीप पहाड़ियों पर दो तेंदुओं की अटखेलियों से आसपास के ग्रामीण ईलाकों में रहने वालों में हड़कंप मच गया. तेंदुएं नरसिंहगढ़ के पहाड़ी क्षेत्रों से विचरण करते हुए ग्रामीण
ईलाके के समीप पहुंच गए. वहां ड्रोन और मोबाईल कैमरों में उनकी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई. तेंदुए कभी आपस में लड़ते नजर आए तो कभी उऊंची चट्टानों और पहाड़ की झाडियों और कंदराओं पर चढ़ते नजर आए हालांकि दृश्य वन्य प्राणी संपदा की दृष्टि से काफी
खूबसूरत नजर आ रहा था. बीते कुछ वर्षों में वन विभाग की सक्रियता से अंचल में तेंदुओं की संख्या में ईजाफा हुआ है. कई बार नगर के समीप पहाड़ियों में भी तेंदुओं की मूवमेंट दर्ज की गई है. घटनाक्रम बुधवार शाम का बताया जा रहा है. वहीं वन्य कर्मियों ने भी इसकी पुष्टि की
है. वन विभाग ने ग्रामीणों से वन्य प्राणियों से दूर रहने, उन्हें ना छेड़ने और ऐहतियात बरतने की अपील की है. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से तेंदुओं के रहवासी ईलाकों में दिखने पर सूचना देने की अपील की है जिससे तेंदुओं का समय रहते रेस्क्यू किया जा सके.
