चोरों के घरों से 45 लाख का चोरी का सामान जप्त कर लें गई महाराष्ट्र पुलिस

पांढुरना। महाराष्ट्र के लोगों के घरों से सोने,चांदी के आभूषण,नगद राशि के साथ ही किसानों के खेतों से कृषि उपज चुराने वाले पांढुरना के कब्बाडी मोहल्ले के तीन युवकों के घरों से आज पांढुरना थाना प्रभारी अमित दाणी के मौजूदगी में महाराष्ट्र के नागपुर की क्राइम ब्रांच की पुलिस ने लगभग 45 लाख रूपयों के सामान की जप्ती कर अपने साथ ले गई।

उल्लेखनीय हो कि महाराष्ट्र के नागपुर क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा पांढुरना नगर के कब्बाडी मोहल्ले के तीन युवकों को गिरफ्तार कर की गई पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के केलवद,जलालेखा,सावनेर,नरखेड आदि शहरों में रहने वाले लोगों के घरों से सोने चांदी के आभूषणों के साथ ही महाराष्ट्र के किसानों के खेतों,खलियानों से कृषि उपज गेहूं,तुअर,कपास चुराकर उसे पांढुरना के ग्राम मोरडोंगरी के युवक पिकअप वाहन में लाद्कर यहां लाकर व्यापारियों को बेच देते थे ।

नागपुर क्राइम ब्रांच के लगभग तीस पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को एक दल शुक्रवार को पांढुरना पहुंचा जहां इन्होंने पांढुरना थाना प्रभारी की मौजूदगी में पुलिस थाने के आरक्षक अशोक हरसुले,पुष्पेंद्र सिंह राजपूत के सहयोग से नगर के कब्बाडी मोहल्ले में रहने वाले इन तीन चोर युवकों के घरों से महाराष्ट्र से चोरी करके लाया गए सामान तथा इन चोरी के पैसों से खरीदी फ्रिज,टीव्ही तथा अन्य घरेलु साजो सामान के साथ ही जिस पिकअप वाहन से महाराष्ट्र के किसानों के खेतों से कृषि उपज चोरी कर लाते थे उस वाहन एवं बाइक के साथ ही कुल लगभग 45 लाख रूपयों के सामान की जप्ती कर महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई है।

Next Post

मधुमक्खियों के हमले से छात्र की मौत, चार, पांच अन्य बच्चे घायल

Fri Apr 10 , 2026
सोयतकलां। स्वामी विवेकानंद स्कूल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले में कक्षा चौथी के 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि 4 से 5 अन्य बच्चे घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब स्कूल में बच्चे परीक्षा देने […]

You May Like