गर्भवती पत्नी को पति से मिलने तक नहीं दिया गया, शव को चुपचाप नदी में बहाया

भिंड: मेहगांव से बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक गर्भवती पत्नी को अपने पति से मिलने तक नहीं दिया गया. आरोप है कि पति की मौत के बाद शव को चुपचाप नदी में बहा दिया गया। मृतक का नाम मुनेश सिंह भदौरिया है, जो जरसेना के रहने वाले दिनेश सिंह भदौरिया के पुत्र हैं।आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने न तो गर्भवती पत्नी को मिलने दिया, न ही मौत की सही जानकारी दी। पीड़ित गर्भवती पत्नी जयंती भदोरिया के भाई नरेंद्र सिंह सोलंकी ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। भाई का आरोप है कि उसकी बहन गर्भवती है, इसके बावजूद उसे अंतिम समय में अपने पति से मिलने नहीं दिया गया। सबसे बड़ा आरोप ये है कि मुनेश सिंह भदौरिया के शव को चुपचाप नदी में बहा दिया गया, ये अफवाह गांव वालों ने फैलाई है जिसकी वजह से अभी तक शव बरामद नहीं हो पाया है।
अब सबसे बड़े सवाल ये उठ रहे हैं, आखिर गर्भवती पत्नी को अपने पति से मिलने क्यों नहीं दिया गया? अगर शव नदी में बहाया गया है, तो इसके पीछे की सच्चाई क्या है? और अब तक मुनेश सिंह भदौरिया का शव बरामद क्यों नहीं हुआ?इस घटना के बाद पीड़िता और उसके मायके पक्ष में गहरी चिंता और आक्रोश का माहौल है।
परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।फिलहाल इन आरोपों की पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Next Post

देश को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने का लक्ष्य: मोदी

Thu Nov 12 , 2026
नयी दिल्ली,12 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज का भारत एक लक्ष्य के साथ काम कर रहा है और यह लक्ष्य देश को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने का है। श्री मोदी ने गुरूवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में दीपावली मिलन समारोह […]

You May Like