पेट्रोल देने का काम महिलाएं करेंगी ग्वालियर में

ग्वालियर, 03 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के पांच व्यस्ततम पेट्रोल पंप पर नए साल के दूसरे दिन गुरुवार को पांच महिलाओं ने ‘शक्ति दीदी’ के रूप में ‘फ्यूल डिलेवरी वर्कर’ का काम संभाल लिया।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में यहां कम्पू ईदगाह स्थित सुविधा पेट्रोल पंप पर श्रीमती मीना जाटव को ‘शक्ति दीदी’ की जैकेट पहनाई। इसके साथ ही मीना ने ‘फ्यूल डिलेवरी वर्कर’ के रूप में वाहनों में ईंधन भरने का काम शुरू कर दिया।

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में ग्वालियर जिले में ‘शक्ति दीदी’ के नाम से जिला प्रशासन की ओर से यह प्रेरणादायी पहल की गई है। प्रथम चरण में जिन महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल वर्कर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है, वे ऐसी महिलायें हैं, जो अपनों द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है। खुशी की बात है कि पेट्रोल पंप संचालकों ने इस सराहनीय पहल में सहयोग करने का भरोसा दिलाया है और कहा है कि वे अपने पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी के रूप में केवल एक ही महिला नहीं, अन्य जरूरतमंद महिलाओं को भी शक्ति दीदी बनाकर रोजगार देंगे।

इस पहल के पहले चरण में शहर के चार अन्य पेट्रोल पंपों पर भी गुरुवार को “शक्ति दीदी” के रूप में अलग-अलग महिलाओं ने फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाला।

Next Post

लिपिक पंद्रह हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri Jan 3 , 2025
रतलाम, 03 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के नामली टप्पा तहसील कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक को आज लोकायुक्त पुलिस ने पन्द्रह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार पंचेड निवासी गणपत ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी, टप्पा […]

You May Like