ओलंपियाड परीक्षा में बच्चों ने दिखाया ज्ञान कौशल

सीहोर. जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा जिला मु यालय पर आयोजित की गई. ओलंपियाड परीक्षा शासकीय छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करना ताकि भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राएं सफल हो सके. ओलंपियाड परीक्षा कक्षा २ एवं ३ में हिंदी, अंग्रेजी, गणित , कक्षा ६ से ८ तक हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत की परीक्षा आयोजित की है. जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय से एपीसी लखन माहेश्वरी, सुरेंद्र यादव, बीईओ दीपा कीर, बीआरसीसी अशोक वर्मा, हेमलता सेंगर, अमिता आहूजा, जीआर विश्वकर्मा, जितेंद्र कर्मोदिया, राकेश केलोदिया द्वारा अवलोकन किया गया. जो विद्यार्थी तीनों विषय में चयनित होकर परीक्षा में शामिल हुए, उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए.

 

Next Post

किन्नर के घर में घुसकर 15 तोला सोना और 3 लाख नगदी की डकैती

Mon Jan 19 , 2026
मुरैना: जिले से डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने किन्नर के घर में घुसकर हथियार की नोक पर डकैती कर ली। बदमाश घर से 15 तोला सोना और 3 लाख रुपए नगद लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची […]

You May Like